Corona की तीसरी लहर के खतरे के बीच उठ रहा सवाल- कब होगा बच्चों का टीकाकरण?
ABP News Bureau | 12 May 2021 07:50 AM (IST)

कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. कोविड-19 की दूसरी लहर में बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि अभी बच्चों में संक्रमण के मामले कम हैं लेकिन पिछली बार के मुकाबले इस बार बच्चों में ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ऐसे में अब तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अपना टारगेट बना सकती है. इसमें सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि बच्चों के लिए अभी कोरोना का कोई वैक्सीन नहीं बना है. इसके अलावा कई ऐसी दवाएं हैं जो बच्चों को नहीं दी जा सकती है. इस स्थिति में बच्चों को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है.