Corona Updates: पिछले 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार 879 नए मामले आए सामने
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 11:06 AM (IST)

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. शनिवार को रोजाना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा डेढ़ लाख भी पार कर गया. छठी बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 152,879 नए कोरोना केस आए और 839 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 90,584 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 145,384 नए केस आए थे. बीते दिन 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई हैं.