Coronavirus India : देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 63 हजार नए केस दर्ज, 4329 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 18 May 2021 11:16 AM (IST)

देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 63 हजार 533 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कल 4329 लोगों की मौत हो गई. कल चार लाख 22 हजार 436 लोग ठीक हुए हैं.