Corona का होली पर बढ़ा खतरा, नए वेरिएंट के दस्तक देने की खबरें
ABP News Bureau | 06 Mar 2023 09:31 AM (IST)

कोरोना... जिसका नाम सुनते ही खतरे की घंटी बजने लगती है. यही कोरोना फिर डरा रहा है. भारत में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था... लेकिन मौसम बदला तो इसने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है... यही बात लोगों को डरा रही है... और सवाल भी उठने लगे हैं कि कहीं कोरोना एक बार फिर म्यूटेट तो नहीं हो गया? अगर ऐसा है तो कोरोना का नया वेरिएंट कितना ख़तरनाक है?