MP की कोरोना पॉलिटिक्स, Kamal Nath सरकार को आज कोरोना ने बचाया ! | ABP Special
ABP News Bureau | 16 Mar 2020 09:55 PM (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो नजर इस बात पर थी कि अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा या नहीं. लेकिन इस नजर को आज नजर लगी कोरोना की. सदन में कई विधायक मास्क लगाये नजर आए. खुद स्पीकर भी मास्क लटकाये हुए थे. कोरोना के चक्कर में स्पीकर ने 26 मार्च तक के लिए सदन की कार्यवाही टाल दी है. लेकिन सरकार बनाने की उम्मीद में बैठी बीजेपी इसके लिए राजी नहीं है. पहले तो पार्टी के विधायकों को लेकर शिवराज सिंह चौहान राजभवन पहुंचे. सभी विधायकों की एकजुटता का दावा करते हुए राज्यपाल के सामने सबको पेश कर दिया.