Corona का डेल्टा वेरिएंट ब्रिटेन-अमेरिका में मचा रहा कहर, Expert से जानें- भारत को कितना खतरा?
ABP News Bureau | 05 Jun 2021 03:53 PM (IST)
देश इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है. हालांकि अब नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. लेकिन मौतें अभी भी बड़ी संख्या में हो रही है. एक स्टडी से खुलासा हुआ है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट जिम्मेदार है. ये जानकारी INSACOG और NCDC की स्टडी से सामने आई है.