Delhi में कम हो रहे हैं कोरोना के नए केस, 24 घंटे में 12481 मामले आए, संक्रमण दर 17.76% पर पहुंचा
ABP News Bureau | 11 May 2021 04:25 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए राहत की खबर है. कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. दोपहर साढ़े तीन बजे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,481 नए मामले आए हैं, जो 12 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं.