न ऑक्सीजन, न पर्याप्त वैक्सीन और न रेमडेसिविर.. ऐसे कैसे कोरोना से जंग जीतेगा भारत? | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 30 Apr 2021 11:00 PM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर देश में हाहाकार मचा रही है लेकिन देश के पास कोरोना से लड़ने के सबसे बड़े हथियार हैं ही नहीं. ऑक्सीजन के लिए अब भी मारा-मारी चल रही है. उस पर अहम इंजेक्शन रेमडेसिविर ढूंढने में पसीने छूट रहे हैं. अब तो हर राज्य से ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं. केस बढ़ रहे हैं और मौत का आंकड़ा दिल दहला रहा है.