Corona विस्फोट जारी, Delhi में 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू जारी, Mumbai में 123 इमारतें सील
ABP News Bureau | 08 Jan 2022 07:59 AM (IST)
देश में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच इसकी चपेट में सबसे ज्यादा दिल्ली और मुंबई हैं. इन दोनों ही बड़े शहरों में कोरोना रोज नए रिकार्ड बना रहा है. कल मिली जानकारी के मुताबिक जहां दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 17335 नए मामले सामने आए हैं. वहीं संक्रमण दर 17.73% पर पहुंच गई है. बताते चलें कि दिल्ली में इस दौरान 9 मौतें भी दर्ज की गईं. शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में बीते 24 घंटों में 20,971 नए मरीज मिले.