Diwali पर खरीदारी के लिए बेतहाशा भीड़, कहीं त्यौहार पर कोरोना को तो नहीं दे रहे दावत?
ABP News Bureau | 01 Nov 2021 08:42 AM (IST)

कोरोना को दावत देती लोगों की भीड़ फिर से डराने आ गई. दीवाली की तैयारी कहीं जान पर पड़ ना जाए भारी. बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें तो DDMA ने बाजार खोलने की अनुमति के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल के पालन की सख्त हिदायत दी थी, लेकिन तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं.