संसद सत्र पर भी पड़ सकता है कोरोना का कहर... विशेष बुलेटिन
ABP News Bureau | 13 Mar 2020 04:06 PM (IST)

कोरोना का कहर संसद सत्र पर भी पड़ सकता है. केंद्रीय मंत्री हरसमिरत कौर ने मौजूदा सत्र की अवधि घटाए जाने की मांग की है. संसद का मौजूदा सत्र 3 अप्रैल तक चलना है. हरसमिरत कौर का कहना है कि कोरोना से बचाव ही उसका उपाया है-- संसद सत्र में सांसदों के अलावा दर्शक और संसद का स्टाफ शामिल होता है. कल तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद सत्र घटाने की मांग की थी. कई सांसदों ने निजी स्तर पर स्पीकर ओम बिरला से ये मांग की है. हरसमिरत कौर का कहना है कि बजट पास कराने के बाद संसद का मौजूदा सत्र स्थगित कर देना चाहिए.