कोरोना किलर मास्क भारत में पेश, इसके सम्पर्क में आते ही मर जाता है वायरस
ABP News Bureau | 24 Aug 2021 11:55 AM (IST)

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के सामान बनाने वाली भारतीय कम्पनी स्टैग के चेयरमैन विवेक कोहली ने पिछले एक साल से कोविड सम्बंधी इक्यूपमेंट इंपोर्ट कर रहे हैं. इस क्रम में उन्होंने देश में पहली बार एक कोविड वायरस किलर मास्क भारत में पेश किया है. देश में अभी तक जो मेडिकेटेड मास्क हैं वो सिर्फ़ कोविड वायरस को रोकने के काम आता है पर ब्रिटेन से बन कर आए इस नए मास्क की खूबी ये है कि इसके सम्पर्क में आते ही कोविड वायरस मर जाता है. ये कोविड वायरस से न सिर्फ़ बचाता है बल्कि उसे किल भी कर देता है.