भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 700 पार, 17 की मौत... विशेष बुलेटिन
ABP News Bureau | 27 Mar 2020 02:18 PM (IST)

कोरोना वायरस के चलते भारत में लॉकडाउन का आज तीसरा दिन है. इस बीच कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 724 पर पहुंच गई है. वहीं इस महामारी की चपेट में आकर देश में अब तक 17 लोगों ने दम तोड़ दिया है. हालांकि देश में 50 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं.