Corona India Updates: 4000 के पार पहुंची एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या, दिल्ली में भी एक केस
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Dec 2023 08:38 AM (IST)

देशभर में कोरोना केसों में लगातार तेजी देखी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड के 529 नए मामले सामने आए हैं..वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई हैं... इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है.