कोरोना का धरती पर कोहराम, दुनिया में लगाया कर्फ्यू | Mathrubhumi
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 07:03 PM (IST)

दुनिया भर में कोरोना ने कर्फ्यू लगा दिया है. भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 73 पहुंच चुकी है. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत ने सभी विदेशी नागरिकों के लिए 15 अप्रैल तक जारी वीजा को रद्द कर दिया है. भारत में कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक 73 केस सामने आ चुके हैं. दूसरे देशों में भी कोरोना से लोग डरे हुए हैं . हालात ये हैं कि अमेरिका ने यूरोपीय यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है.