अर्थव्यवस्था पर कोरोना की मार, भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमान में IMF ने की कटौती
ABP News Bureau | 28 Jul 2021 09:21 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया. वैश्विक संस्थान ने कोविड-19 महामारी की दूसरी गंभीर लहर के आर्थिक पुनरूद्धार पर पड़े असर को देखते हुए यह कदम उठाया है. चालू वित्त वर्ष के लिये यह ताजा अनुमान अप्रैल में जताये गये 12.5 प्रतिशत जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर के अनुमान से कम है.