Corona: Delhi में Weekend Curfew फिर भी बढ़े बेतहाशा केस, Mumbai को भी पछाड़ा
ABP News Bureau | 09 Jan 2022 10:34 PM (IST)

कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है... देश की राजधानी दिल्ली में आज 8 महीने बाद रिकॉर्ड 22,751 कोरोना केस आए है... वहीं मौत का आंकडा भी 17 तक पहुंच गया जो 16 जून के बाद सबसे ज्यादा है. दिल्ली में कोरोना का ये आंकड़ा तब आसमान छू रहा है जब वीकेंड कर्फ्यू लागू है... कोरोना के मामलों में दिल्ली अब मुंबई से आगे निकल चुका है, जहां आज दिल्ली 22 हजार से ज्यादा केस आए तो मुंबई में 19,474 कोरोना के केस आए हैं, वहीं मुंबई में आज कोरोना से 7 लोगों की मौत भी हुई है.