कोरोना संकट: J&K में 1 मई से नहीं शुरू होगा 18+ के लिए वैक्सीनेशन, ये है वजह
ABP News Bureau | 29 Apr 2021 03:15 PM (IST)

जम्मू कश्मीर में 1 मई से 18 साल से अधिक की आयु के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू नहीं होगा. जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग के फाइनैंशल कमिश्नर ने एबीपी न्यूज़ से दावा किया कि वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण प्रदेश में यह टीकाकरण 20 मई के आसपास शुरू होगा.
पूरे देश मे महामारी की तरह फैल रहे कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण सबसे कारगर हथियार के रूप में उभर कर सामने आ रहा है. कोरोना को हराने के लिए 1 मई से पूरे देश में 18 साल से अधिक की आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू होगा. वहीं, जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में यह टीकाकरण करीब 3 हफ्ते तक टलेगा.