कोरोना संकट: घर पर ही कैसे बढ़ाएं ऑक्सीजन लेवल? जानिए डॉक्टर अरविंद कुमार से
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 08:36 AM (IST)

सबसे ज्यादा कोहराम अचानक गिरते ऑक्सीजन लेवल को लेकर है. कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के बाद अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरना शुरू हो जाता है. ऐसे में हम आपको घर पर ही ऑक्सीजन बढ़ाने का तरीका दिखाने जा रहे हैं. मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार बता रहे हैं कि कैसे घर पर ही रहकर ऑक्सीजन लेवल 5 से 10 फीसदी बढ़ाया जा सकता है.