AMU में बरपा कोरोना का कहर, क्या कोई नया वैरिएंट है शिक्षकों की मौत का जिम्मेदार? | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 13 May 2021 11:13 PM (IST)

विश्व प्रसिद्ध अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का कहर बरपा है. पिछले 20 दिनों में 15 प्रोफेसर की मौत हो चुकी है. इससे लोगों को शक हो रहा है कि कहीं यूनिवर्सिटी में कोई नया वैरिएंट तो नहीं पनप रहा है?