भारत में फिर बढ़ेगी कोरोना की रफ्तार, जानिए क्यों?
ABP News Bureau | 10 Jul 2021 10:52 AM (IST)

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पिछले सप्ताह सामने आये कोविड-19 के आधे से अधिक मामले महाराष्ट्र और केरल के हैं. मंत्रालय ने कहा कि महामारी अभी जल्द समाप्त होने वाली नहीं है. सरकार ने कहा कि पर्यटन स्थलों से आने वाली तस्वीरें और बिना कोविड प्रोटोकॉल के लोगों की भीड़ लगने के दृश्य चिंता की गंभीर वजह है और ऐसी लापरवाही से वायरस का खतरा बढ़ेगा.