फिर बढ़ गए देश में Corona के मामले
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 10:31 AM (IST)

भारत में एक दिन में फिर 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं. एक दिन पहले देश में 30,941 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे. आज बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,965 नए कोरोना केस आए और 460 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 33,964 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 7541 एक्टिव केस बढ़ गए.