Corona Cases In India: पिछले 24 घंटे में 853 मरीजों की मौत, 4 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा
ABP News Bureau | 02 Jul 2021 11:12 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 617 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 853 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा आज चार लाख के पार पहुंच गया है. भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना मामले 50 हजार से कम दर्ज हुए हैं और मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. कल 59 हजार 384 लोग ठीक हुए हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.