Corona Cases In India: पिछले 24 घंटों में 50 हजार से कम मामले आए सामने
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 10:29 AM (IST)

भारत में कोरोना संक्रमण मामले पिछले पांच दिनों में दूसरी बार 50 हजार से कम दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 48,698 नए कोरोना केस आए और 1183 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 21 जून को 42,640 मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 64,818 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 17,303 एक्टिव केस कम हो गए.