फिर डराने लगे कोरोना के नए आंकड़े
ABP News Bureau | 26 Aug 2021 10:31 AM (IST)

कोरोना के आंकड़ों में फिर इजाफा होता दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार 164 मामले आए हैं जबकि 607 मरीजों की मौत हुई है. अकेले केरल में 31 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं और 215 मरीजों की मौत हुई है..वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक 60 करोड़ 38 लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.