पिछले 24 घंटे में 40 हजार से कम कोरोना के मामले आए सामने
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 10:52 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39 हजार 796 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 723 लोगों की मौत हो गई. भारत में लगातार सातवें दिन कोरोना मामले 50 हजार से कम दर्ज हुए हैं और मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है.