Corona Cases In India: नए मामलों में गिरावट जारी, वैक्सीनेशन की बढ़ रही रफ्तार
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 11:09 AM (IST)

कोरोना महामारी का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है. देश में आज 70 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 84,332 नए कोरोना केस आए और 4002 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 21 हजार 311 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 40,981 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 1 अप्रैल को 81,466 केस दर्ज किए गए थे.