Corona Cases In India: पिछले 24 घंटे में आए 1,14,460 नए मामले
ABP News Bureau | 06 Jun 2021 11:22 AM (IST)

देश में कोरोना महामारी का ग्राफ लगातार गिर रहा है लेकिन कोविड से मौत के आंकड़ों में उतार चढ़ाव जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 14 हजार 460 नए कोरोना केस आए और 2677 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 89 हजार 232 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 77,449 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले इतने कम कोरोना केस 5 अप्रैल को (96,982) को दर्ज किए गए थे.