कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार नए मामले, 3417 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 03 May 2021 09:50 AM (IST)

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक हो गई है. हर दिन रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में तीन लाख 68 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 3 हजार 417 मरीजों की मौतें हो गई. वहीं तीन लाख 732 लोगों ने कोरोनो को हराया.