भारतीय नागरिकों वाले जहाज पर Corona अटैक, मोदी सरकार से मदद की अपील | ABP Special
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 09:49 PM (IST)

कोरोना वायरस चीन के वुहान से शुरू हुआ. माना जा रहा है कि एक करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले इस शहर के सांप मार्केट से कोरोना के फैलने की शुरुआत हुई. सांप और चमगादड़ को इस बीमारी का स्रोत माना जा रहा है. बताया जाता है कि वुहान में लोग सांप भी खाते हैं और चमगादड़ का सूप भी पीते हैं. मेडिकल विशेषज्ञों की अब तक की रिसर्च बताती है कि इन्हों दो चीजों से बीमारी इंसान में फैली है.