दूरी बनाना जरूरी, लेकिन पेट की भी मजबूरी... पैदल ही गांव लौट रहे मजदूर
ABP News Bureau | 27 Mar 2020 08:42 AM (IST)

कोरोना वायरस के कारण सारे देश में लॉकडाउन हो गया है, लेकिन इसके कारण दिहाड़ी मजदूरों के जीवन पर दोहरी मार पड़ी है. एक तरफ तो बीमारी का खतरा है दूसरी और भूख की परेशानी. ऐसे में कई मजदूर पैदल ही अपने गांव के लिए निकल गए हैं. जिससे अब इस बीमारी के गांव में भी पहुंचने का खतरा बढ़ गया है.