✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Conversion Racket: Changur Baba के करोड़ों के साम्राज्य पर चला Bulldozer, 2 दिन से कार्रवाई जारी

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  09 Jul 2025 01:46 PM (IST)
ABP News
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बीते दो दिन से धर्मांतरण का रैकेट चलाने के आरोपी छंगुर बाबा उर्फ जलालूद्दीन पर प्रशासन का एक्शन जारी है. छंगुर बाबा का करोड़ों का साम्राज्य बताया जा रहा है, जिस पर लगातार बुलडोजर चल रहा है. उसकी करोड़ों की कोठी और आलीशान बंगले जमींदोज किए जा चुके हैं. आरोप है कि छंगुर बाबा विदेशी फंडिंग की मदद से धर्मांतरण का रैकेट चला रहा था और इसी रैकेट की मदद से उसने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया. एटीएस छंगुर बाबा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बलरामपुर में छंगुर बाबा की 40 कमरों वाली महलनुमा कोठी पर नौ बुलडोजर चले हैं. इस एक कोठी की कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गई है. कोठी के चारों तरफ बाउंड्री वॉल पर तार लगाए गए थे, जिनमें रात में करंट दौड़ाया जाता था. मेन गेट से कोठी तक जाने के लिए 500 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई थी. एटीएस का दावा है कि छंगुर बाबा यहीं से धर्मांतरण का नेटवर्क चलाता था. उसके साम्राज्य में आलीशान बंगला, कई कमरों वाली कोठरी, 100 करोड़ की संपत्ति और कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. ईडी ने भी इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कहा है कि, "प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालूद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं. उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी. आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी. राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है. उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए एक उदाहरण बने."
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Conversion Racket: Changur Baba के करोड़ों के साम्राज्य पर चला Bulldozer, 2 दिन से कार्रवाई जारी

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.