और भी उलझता जा रहा कश्मीर में सिख लड़की का धर्मांतरण मामला
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 10:59 AM (IST)

कश्मीर में सिख लड़की के कथित धर्मांतरण और जबरन शादी के मामले में नया मोड़ आया है. मंगलवार को श्रीनगर में अकाली नेता परमजीत सिंह सरना के सरपरस्ती वाले सिख गुट ने तीन में से एक पीड़ित लड़की की सिख लड़के से शादी करवा दी. शनिवार को वापस लायी लड़की मनमीत कौर की मंगलवार को श्रीनगर के चट्टी पादशाही गुरद्वारे में एक लड़के से शादी कर दी गयी थी.