Conversion Case: कानपुर में बना है 'भ्रष्ट तंत्र निवारण मंदिर',एक तस्वीर IAS Iftikharuddin की भी लगी
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 03:37 PM (IST)

कानपुर के सीटीएस बस्ती में जहां IAS Iftikharuddin ने धर्मांतरण के कई प्रयास किये, वहां एक मंदिर बना हुआ है, जिसका नाम 'भ्रष्ट तंत्र निवारण मंदिर' है. इस मंदिर में कई नेताओं और अफसरों के फोटो लगाये गए हैं, जिनमें एक बड़ी तस्वीर मोहम्मद इफ्तरखरूद्दीन की भी लगी है. मंदिर के प्रबंधक रॉबिन शर्मा ने बताया कि इफ्तरखरूद्दीन ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का भय दिखाकर बस्ती के लोगों के धर्मांतरण के प्रयास किये.