Ajmer की ख्वाजा चिश्ती दरगाह पर विवाद, क्या होगा सर्वे ? | 2024 तैयारी शुरु
ABP News Bureau | 26 May 2022 09:11 PM (IST)

आगरा का ताजमहल, काशी की ज्ञानवापी और मथुरा की ईदगाह में शिवालय होने की चर्चाओं के बाद अब अजमेर में स्थित विश्व विख्यात हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह (Hazrat Khwaja Gharib Nawaz Dargah) पर भी हिंदूवादी संगठन ने दावा ठोका है. महाराणा प्रताप सेना (Mahrana Pratap Sena) का कहना है कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में भी 'शिव मंदिर' (Shiva Mandir) है.