Laxmi Ganesh Note Controversy : नोट पर घमासान, सबका अपना-अपना ज्ञान
ABP News Bureau | 27 Oct 2022 02:44 PM (IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की फोटो लगाने के सुझाव के बाद अब बाबा साहब अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी की फोटो लगाने की मांग उठ गई है। केजरीवाल ने कल प्रेस कांफ्रेंस कर महात्मा गांधी के साथ दोनों भगवान की फोटो लगाने का सुझाव केंद्र की भाजपा सरकार को दिया था।