CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 10 Oct 2026 11:12 PM (IST)

दिल्ली में सिस्टम हिट, कॉकरोच चित्त! आज के दिन की तस्वीर बयां करने के लिए शायद इससे सटीक लाइन नहीं हो सकती। सीजेपी के प्रोटेस्ट को बेअसर करने के लिए सिस्टम ने ऐसी रणनीति अपनाई कि प्रदर्शनकारियों की पूरी दिल्ली को घेरने की ख्वाहिश धरी की धरी रह गई। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था के बीच हुए इस शक्ति प्रदर्शन में सिस्टम भारी पड़ता नजर आया। दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का ऐसा पहरा दिखा कि प्रदर्शन का असर सीमित रह गया। सीजेपी का प्लान कितना सफल रहा और सिस्टम ने उसे कैसे रोका, आज की तस्वीर यही कहानी बयां करती है।