यूपी के 8 जिलों में लगातार बारिश से बुरा हाल, कई लोगों की हुई मौत | India Rains
ABP News Bureau | 23 Sep 2022 09:13 AM (IST)
मानसून जाने वाला है लेकिन जाते जाते आसमान से आफत की बारिश हो रही है. कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूटी है. यूपी के 8 जिलों में भारी से बुरा हाल है. यूपी में 24 घंटे में बारिश के बीच 16 लोगों की मौत हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा इटावा में 10 लोगों की जान गई है. यूपी के 8 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.