Supreme Court के बाहर हुई आत्मदाह की कोशिश का UP के सांसद से क्या है Connection ?
ABP News Bureau | 16 Aug 2021 07:32 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने ये भी जानकारी दी है कि आत्मदाह के प्रयास से ठीक पहले दोनों ने फेसबुक लाइव भी किया था और इसी लाइव के दौरान दोनों ने खुद को आग लगा ली. फेसबुक लाइव के दौरान दोनों ने यूपी के एक लोकसभा सांसद को जिम्मेदार ठहराया है. केवल सांसद को ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी जिम्मेदार बताया गया है, जिसमें से कुछ आईपीएस अधिकारी और कुछ यूपी पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी हैं.