अडानी मामले को लेकर कांग्रेस करेगी देशभर में प्रदर्शन | Hindenburg Adani Case
ABP News Bureau | 03 Feb 2023 07:34 AM (IST)

अदाणी ग्रुप के मामले को लेकर कांग्रेस सोमवार को देश भर में प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को संसद में भी प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है. सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला स्तर पर एलआईसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तरों के सामने प्रदर्शन करेंगे.