लिंचिंग पीड़ितों को कानूनी मदद देगी कांग्रेस, Imran Pratapgarhi बोले- ये कोई चुनावी हथकंडा नहीं
ABP News Bureau | 03 Sep 2021 12:24 PM (IST)

कांग्रेस ने लिंचिंग पीड़ितों को कानूनी मदद देने के लिए एक पहल शुरू की है. कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग वकीलों की एक टीम तैयार करेगी और पीड़ितों का केस लड़ेगी. इमरान प्रतापगढ़ी पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कांग्रेस की इस पहल पर कहा है कि ये कोई चुनावी हथकंडा नहीं है.