असम में पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प को लेकर कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 24 Sep 2021 09:31 AM (IST)

असम के दरांग जिले में पुलिस और लोगों के बीच झड़प के दौरान अधमरे शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. कल हुई हिंसा में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. कांग्रेस के मुताबिक, दरांग के एसपी सीएम के छोटे भाई हैं, और उनके आदेश पर ही गोली चलाई गईं.