छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सड़क पर आई
ABP News Bureau | 28 Jul 2021 09:12 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के नाराज स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज विधानसभा से बाहर निकल गए. उसके बाद सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने उन्हें फोन कर वापस विधानसभा बुलाया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव की बात हुई. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी दोनों नेताओं से बात की. सिंहदेव बाहर निकले और बोले मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं. जैसी परिस्थिति बनेगी आगे वैसा करूंगा.