'Sonia Gandhi के पिता फासिस्ट आर्मी में थे'- BJP का Adnan Sami को लेकर कांग्रेस पर निशाना
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 04:35 PM (IST)

अदनान सामी के पद्मश्री दिये जाने को लेकर हो रहे विवाद पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कल 26 जनवरी के अवसर पर पद्म सम्मान दिए गए हैं, अदनान सामी के पद्मश्री को लेकर एक राजनीतिक बखेड़ा खड़ा करने का प्रयास कांग्रेस और तथाकथित liberals द्वारा किया जा रहा है. अदनान सामी की माता नौरीन खान भारतीय हैं और वो जम्मू से हैं.