Vaccination नीति को लेकर Congress ने केंद्र पर उठाए सवाल, निजी क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 09:07 AM (IST)

1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के फैसले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस का आरोप है कि वैक्सीनेशन की नई नीति में सरकार अपना पल्ला झाड़ रही है और राज्यों पर जिम्मेदारी डालकर निजी क्षेत्र को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है.