संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी और टिकैत के 'चचाजान' वाले बयान पर क्या बोली कांग्रेस?
ABP News Bureau | 15 Sep 2021 03:04 PM (IST)

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पकड़े गए 6 आतंकियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबन्दी के समय दावा किया था कि आतंकवाद रुकेगा लेकिन इन घटनाओं से पता चलता है कि ऐसा नहीं हुआ. टिकैत के 'चचाजान' वाले बयान पर उन्होंने कहा कि टिकैत क्या बोल रहे हैं ये महत्वपूर्ण नहीं है, गम्भीर बात ये है कि मुख्यमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति ऐसी भाषा बोल रहा है.