कांग्रेस सांसद Rajiv Satav का कोरोना की वजह से निधन, Rahul Gandhi के थे करीबी
ABP News Bureau | 16 May 2021 10:51 AM (IST)

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. कुछ दिनों पहले ही वह कोविड से उबर गए थे. सातव (46) की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. उनका जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. कांग्रेस के तमाम नेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.