Delhi Violence: कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च, Priyanka Gandhi हुईं शामिल
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 05:36 PM (IST)

दिल्ली में हिंसा से अब तक करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग जख्मी हैं. हिंसा को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं कांग्रेस ने दिल्ली में शांति मार्च निकाला जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं.