Congress नेता PL Punia का विवादित बयान, PM Modi की तुलना गोडसे से की | News @ 7
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 08:33 PM (IST)

दिल्ली चुनाव में लगातार दूसरी बार मुंह की खाने के बाद भी कांग्रेस के नेताओं ने सबक नहीं लिया है. चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डंडे मारने वाला बयान दिया था तो अब पीएल पुनिया ने पीएम की तुलना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से कर दी है. कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया के इस बयान ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है. पुनिया ने पीएम मोदी की तुलना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से कर दी.