Gujarat Election 2022: गुजरात की चुनावी लड़ाई.. अब 'औकात' पर आई!
ABP News Bureau | 12 Nov 2022 08:53 PM (IST)

Gujarat Election 2022: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में मुफ्त इलाज से लेकर किसानों की कर्ज माफी तक कई एलान किए हैं. पार्टी ने घोषणा पत्र में गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) का नाम बदल कर फिर से सरदार पटेल स्टेडियम (Sardar Patel Stadium) किए जाने का भी वादा किया है.